‘सन ऑफ सरदार 2’ में खुद को दरकिनार किए जाने पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में ‘सन ऑफ सरदार 2’ में हिस्सा ना होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘जहां तक मैं देख सकती हूं कि सन ऑफ सरदार 2 फिल्म के लिए वे विदेश गए थे। इसलिए वही किरदार कहानी का हिस्सा नहीं हो सकता था। आप केवल इसके लिए अपमानित महसूस नहीं कर सकते। आपको व्यावहारिक होना होगा और प्रत्येक फिल्म को एक अलग प्रोजेक्ट के रूप में लेना होगा।’ ‘सन ऑफ सरदार 2’ फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकर मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म को विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित किया गया था। वही इस कॉमेडी ड्रामा में रवि किशन, विंदू दारा सिंह और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी मौजूद थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म ‘जटाधारा’ है। इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का लुक भी सामने आ चुका है, जो उनके फैन्स को काफी पसंद भी आया। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ साउथ एक्टर सुधीर बाबू लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा सोनाक्षी को आखिरी बार ‘निकिता रॉय’ में देखा गया था। इस फिल्म को कुश सिन्हा द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में सोनाक्षी ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई थी, जो टूटी हुई भी है, जिद्दी भी और कहीं न कहीं अपनी ही सोच में खोई हुई है।