फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने किया पैदल गश्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास दिलाया।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

थाना मऊदरवाजा पुलिस का कहना है कि पैदल गश्त से न केवल अपराधियों में भय का माहौल बनेगा, बल्कि जनता का पुलिस पर भरोसा भी और मजबूत होगा। कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए ऐसी कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।