पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के बिलसंडा ब्लॉक में न्यूरानपुर मुड़िया आश्रम पर योगी श्री हनुमान नाथ जी के तत्वाधान में रामलीला उत्सव का विधि विधान से पूजा पाठ हवन यज्ञ से होकर शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य यजमान हमारे जिले के जिलाधिकारी महोदय जी,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह जी बीसलपुर के मनोज गुप्ता जी सपरिवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।15 दिवसीय रामलीला दिनांक 7/9/25 से 21/9/25 तक रहेगा। इसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम,रामलीला,कवि सम्मेलन,नृत्य कार्यक्रम एवं दूर-दूर से कलाकार की भागीदारी रहेगी एवं कई अन्य आयोजन भी होंगे मेले का शुभारंभ माननीय विधायक विवेक वर्मा जी एवं मझोला के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निशांत प्रताप सिंह जी के द्वारा दीप प्रचलित करके किया गया। अध्यक्ष जी ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वे मेले में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें।
। इस शुभ अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह जी, जिला अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी, विधायक श्री विवेक वर्मा जी , मनोज गुप्ता जी,मझोला के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निशांत प्रताप सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मौर्य, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश शुक्ला जी,अटल जायसवाल जी सहित सभी देव तुल्य सभी क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
