फर्रुखाबाद:यूपी पीईटी-2025 :जनपद में डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 को जनपद में शांतिपूर्ण, सकुशल एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल को मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों को बिना किसी व्यवधान के निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है जनपद प्रशासन द्वारा किए गए इन सख्त और सतर्क कदमों से यह सुनिश्चित किया गया कि यूपी पीईटी-2025 परीक्षा फतेहगढ़ में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।