गंगा सम्मान 2025 हेतु आरंभ नामांकनप्रभागीय वनाधिकारी/संयोजक जिला गंगा समिति कासगंज संजीव कुमार ने बताया कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उ0प्र0 द्वारा गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित करना है, जिन्होंने प्रदेश में गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छता, संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस क्रम में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से जिला गंगा समितियों को निर्धारित प्रारूप एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार उपयुक्त नामांकन राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश, लखनऊ को ससमय उपलब्ध कराया जाना है। जिसके पश्चात राज्य स्तर पर गठित कमेटी द्वारा गंगा सम्मान हेतु उपयुक्त व्यक्तियों, संस्थाओं तथा संगठनों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गंगा सम्मान पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में प्रदान किया जाना है यथा- श्रेष्ठ स्वयंसेवी संगठन, श्रेष्ठ पर्यावरणविद्. श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था, श्रेष्ठ गंगा ग्राम प्रधान, श्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर सम्मलित है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, वन प्रभाग कासगंज की जिला गंगा समिति शाखा से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
कासगंज: गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का होगा आयोजन
