फर्रुखाबाद:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने नाबालिग को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी श्यामवीर पुत्र रमेश चन्द्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त वर्तमान में ग्राम भगौतीपुर, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ का निवासी है तथा उसका स्थायी पता ग्राम धर्मपुर भैंसार, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ है।

घटना का विवरण

दिनांक 18 अगस्त 2025 को पीड़िता की मां ने कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी थी कि अभियुक्त श्यामवीर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 178/25, धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया।

विवेचना के दौरान पीड़िता को बरामद किया गया और उसके बयान व मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तारी

दिनांक 04 सितम्बर 2025 को कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अभियुक्त श्यामवीर को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की। पूछताछ में अभियुक्त ने माफी मांगते हुए कहा कि शेष सफाई वह अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय में देगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 178/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक अवधेश कुमार

2. कांस्टेबल आर्य चौधरी

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।