पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के ब्लाक बिलसंडा के गांव ईसापुर, कुर्रैया कलां, तुलापुर,मार, इरादतपुर पगार ,नवदिया पगार , तिलसंडा सहित कई गांवों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से किसानों को बड़ा झटका लगा है। लगातार बारिश होने से नदी में बाढ़ आ गई।नदी साइट की फसलें पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जिससे किसानों को बहुत नुक्सान हुआ है।
यहां मुख्य रूप से गन्ना व धान केवल दो प्रकार की ही फसलें होती हैं।अब यहां के सारे किसानों को इस बारे में बड़ी चिंता सताए जा रही है कि आगे क्या होगा।
पीलीभीत: बाढ़ आने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल हुई बर्बाद।
