पीलीभीत : शिविर में प्रतिदिन कम से कम तीन घण्टे बैठकर साधना करने पर विशेष जोर दिया गया।

पूरनपुर। नगर में बाबा जय गुरुदेव के आश्रम पर चले तीन दिवसीय अखंड साधना शिविर का समापन हो गया। शिविर में प्रतिदिन कम से कम तीन घण्टे बैठकर साधना करने पर विशेष जोर दिया गया।
नगर के खुटार मार्ग पर बाबा जय गुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत तिवारी के आश्रम पर चले तीन दिवसीय अखंड साधना शिविर में छतीसगढ़ से पधारे केंद्रीय कमेटी के सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू, मंगूलाल, हरीश गंगवार ने सभी सत्संगियों को रक्षा सूत्र में बांधते हुए कहा कि सभी सत्संगी प्रेमी अखंड साधना शिविर में जाकर कम से कम तीन घंटे बैठकर साधना अवश्य करें। आने बाला समय बहुत ही दुःख दाई हैं। समय रहते अपने आपको सम्हाल लीजिए। आने बाले समय में प्राकृतिक आपदाओं की मार मनुष्य झेल नहीं पाएगा। अपने आहार को सुधार लें, अन्यथा ऐसी बीमारियां लगेगी कि जीवन बच नहीं पाएगा। अपने परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसियों को भी समझाइए कि कलयुग में कलयुग जाएगा और कलयुग में सतयुग आएगा और जब ऐसी घड़ी आएगी तो विश्व की जनसंख्या दस प्रतिशत रह जाएगी जो गुरु की शरण में साधक होगा वही सम्हल पाएगा। सभी सत्संगियों, नामदानियों को महाराज ने साधक बनाने का बीड़ा उठाया है। सत्संग में प्रांत के सदस्य मंगूलाल ने उरई जालौन में होने वाले गुरु महाराज के शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम की जानकारी दी। सत्संग में हरीश गंगवार ने सभी को रक्षा सूत्र बांधे। सत्संग के समापन पर भंडारे में सभी सत्संगियों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिविर में संतोष अवस्थी, सुंदर लाल प्रजापति, बंशी सिंह, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, भूपसिंह, अशेष अवस्थी, ओमप्रकाश पाल, सौरभ पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, अनिल प्रजापति, संतोष वर्मा, महेश आदि सैकड़ों सत्संगी मौजूद रहे।