पीलीभीत : नदी का जल स्तर बढ़ने से, सर्तक रहने के दिए निर्देश

पूरनपुर। लगातार हो रही बारिश से नदी का जल स्तर बढता जा रहा है। इस पर लोगों को सर्तक रहने के लिए निर्देशित किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदी का जल स्तर बढ गया है। मंगलवार को वनबसा बैराज से सुबह आठ बजे डिस्चार्ज1.70 लाख क्यूसेक से अधिक हो गया।लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश से वनबसा बैराज से शारदा नदी में पानी रिलीज होने का जारी रहा। वनबसा बैराज से पानी रिलीज हुआ। भारी मात्रा में नदी में पानी रिलीज होने से शारदा पार गांव हजारा, शास्त्री नगर के घरों में तीन फिट से अधिक जलभराव हो गया। नदी किनारे के खेतों, सड़कों पर पांच फुट तक पानी का बहाव होता रहा।पानी के तेज बहाव से गांव हजारा से शास्त्री नगर को जाने बाला रास्ता कटने से दोनों गांव का आपसी संपर्क कट गया है। गांव हजारा और शास्त्री नगर के घरों में जलभराव होने से कई घरों में सोमवार को चूल्हे नहीं जले। लोग घरों की छतों पर तिरपाल तानकर शरण लिए हुए हैं। जलभराव और रास्ता कटने से टीम के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार हजारा, शास्त्री नगर गांव तक नहीं पहुंच सके। गांव बैल्हा, विजयनगर, टाटर गंज, बमनपुरी भागीरथ, राघव पुरी के गांवों के समीप भी खेतों, सड़कों पर तीन से चार फिट जलभराव हो गया।