पूरनपुर। शारदा का जलस्तर कम होने के बाद कटान की गति ओर तेज हो गई। जिससे कई किसानों की खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। एक किसान का एक एकड़ खेत नदी में समा गया। सिद्धनगर के समीप भी नदी ने तेजी से कटान शुरू किया है। गांव के रास्ते पर अभी पानी भरा हुआ है। हजारा क्षेत्र में भू कटान लगातार हो रहा है। जिससे लोगों का काफी नुकसान उठाना पड रहा है। हजारा क्षेत्र के शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर गांव हजारा, खिरकिया बरगदिया, सिद्धनगर के समीप नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया। गांव हजारा के धनीराम की तीन एकड़, रमेश, विजय, बर्दी, कांशीराम, परमात्मा की ड़ेढ़-डेढ़ एकड़ गन्ना की फसल नदी में समा गई। गांव खिरकिया बरगदिया के रघुनाथ की पौन एकड़, विद्यावती की तीन एकड़, उमेश की एक एकड़ गन्ना की फसल पिछले रविवार को नदी में समा गई थी। रघुनाथ की पौन एकड़, रामायन की एक एकड़, अलवीर की डेढ़ एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल और गांव के रामाधार का एक एकड़ का खाली पड़ा खेत नदी की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा नदी गांव सिद्धनगर के समीप तेजी से कटान कर रही है। सिद्धनगर के प्रधान महेंंद्र सिंह ने बताया कि गांव कि किसानों की जमीन तेजी से कट रही है। लगातार कट रही जमीन से किसान परेशान दिखाई दे रहे है।
पीलीभीत : शारदा नदी के कटान से गन्ने की फसल नदी में समाई
