फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।

थाना प्रभारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण का आश्वासन दिया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि कुछ शिकायतों को उच्चाधिकारियों को अग्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

एसपी आरती सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाए और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु है, इसलिए प्रत्येक फरियादी को न्याय मिलना आवश्यक है।

जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों का समय पर समाधान होगा।