फर्रुखाबाद में बारिश के दौरान दुखद हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद में रविवार को हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा नगला समई, पोस्ट पिपरगांव क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान विवेक कुमार यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी नगला समई के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से विवेक कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौसम विभाग ने लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

 सलाह: बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।