पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बिंदुवार प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिलाधिकारी को विभागीय प्रगति से अवगत कराया गया। पोषण ट्रेकर पर होम विजिट की स्थिति, आधार सत्यापन, चेहरा प्रमाणीकरण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा गुणवत्तापरक फीडिंग एवं कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। उन्होंने संभव अभियान 5.0 कम्युनिटी बेस्ड सैम मैनेजमेंट व्लाकवार, एनआरसी भर्ती स्थिति, अनुपूरक पुष्टाहार के लाभार्थी, हाट कुक्ड फूड वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना आदि की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि आशा वर्कर द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की पहचान करना सुनिश्चित किया जाए, उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उनके लिए दवाओं का प्रबंध किया जाए।
जिलाधिकारी ने फेस ऑथेंटिफिकेशन के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में सभी को अनुपूरक पुष्टाहार प्राप्त हो सके। इस संबंध में कम प्रगति वाले ब्लाकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य सेविकाएं जिला समन्वयक व ब्लॉक समन्वयक मौजूद रहे।