कासगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जनपद कासगंज में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कासगंज: खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय, कासगंज एवं जिला प्रशासन, कासगंज के सहयोग से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 29.08.2025 को प्रातः 10ः00 बजे मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद कासगंज के खिलाड़ियों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से स्पोर्टर्स स्टेडियम, सोरों, कासगंज में ‘फिट इण्डिया शपथ‘ ग्रहण करायी गयी।
इस अवसर पर मा0 जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा जी,, मा0 सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत जी, मा0 विधायक अंमापुर हरीओम वर्मा जी, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, सचिन, मा0 अध्यक्ष, न0प0परिषद सोरों रामेश्वर दयाल महेरे जी,, मा0 मण्डल अध्यक्ष सोरों आदित्य दुबे जी,, मा0 श्री मनोज कुमार यादव जी प्रधान, ग्राम पंचायत, गंगागढ़ एवं मा0योगेश कुमार, प्रधान, ग्राम पंचायत हरसिंहपुर सरोली द्वारा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेजर ध्यानचंद जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया।
जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में जनपद की 08 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम सेमीफाइनल मैच राज कोचिंग सेंटर,होडलपुर व फरीदनगर के मध्य खेला गया, जिसमें राज कोचिंग सेंटर ने (2-1) से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई तथा द्वितीय सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम व श्री बल्देव बिहारी उ0 मा0 विद्यालय, नगला खंजी के मध्य खेल गया, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने(3-1) से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोरों व राज कोचिंग सेंटर, होडलपुर के मध्य खेल गया, जिसमे स्पोर्ट्स स्टेडियम ने(2-1) से मैच जीत कर फाइनल विजेता बनी।वहीं उपविजेता राज कोचिंग सेंटर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक श्री राजेन्द्र सिंह, श्री नीलेश चौहान, श्री यादराम, श्री अजय पाल, श्री दीन दयाल सिंह, श्री मुनेश कुमार, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह, फुरकान अली, श्री सोमेन्द्र सिंह व श्री भारतेन्दु कुमार रहे। इस अवसर पर श्री ब्रजेश कुमार यादव, सुश्री शिल्पी, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री मुन्ना लाल, श्री राजकुमार, श्री राकेश कुमार, श्री आकाश महेरे, गुन्जन शर्मा, सरिता शाक्य, राधा सक्सैना, शिखा माथुर, अनुराधा प्रधान, नीलिमा शर्मा, राजकुमारी, उषा देवी, अनीता सिंह, सीमा देवी, राजेन्द्र कुमार, नीतू, डॉ0 प्रवीन, डॉ0 निश्चल जी, श्रीमती लवली, स्टॉफ नर्स आदि उपस्थित रहे।