लखीमपुर खीरी : गोला वन रेंज में आदमखोर बाघिन पिंजरे की गिरफ्त में ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लखीमपुर खीरी – गोला वन रेंज में आतंक का पर्याय बन चुकी आदमखोर बाघिन को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया है पिंजरे में कैद हुई हमलावर आदमखोर बाघिन पिंजरे में दहाड़ मरती रही। जानकारी के अनुसार पिंजरे की गिरफ्त में आई बाघिन ने एक युवक समेत पचासों मवेशियों को अपना शिकार बना चुकी है यह आदमखोर बाघिन जो अब पिंजरे की गिरफ्त में है। वन विभाग टीम द्वारा देवीपुर गांव में लगाए गए पिंजरे मैं कैद होने के बाद आदमख़ोर बाघिन लगातार दहाड़ मारती रही दहाड़ की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे से दूर रहने की ग्रामीणों से अपील की। बाघिन को देखने वाले आस पास के आए हुए ग्रामीणों का ताता लगा रहा।गोला वन रेंज के महारताला, कुंवरपुर, बंजरिया, निपानिया, नयागांव,तिलकपुर, रत्नापुर, बरगदिया आदि गांवो में बाघों की दहशत से लोग खेतों पर नहीं जा पा रहे थे।आदमखोर बाघिन के पकड़े जाने पर ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। पकड़ी गई बाघिन का अब नया ठिकाना अब दुधवा टाइगर रिज़र्व के जंगलों में होगा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता