पीलीभीत /जनपद के असम चैराहे पर क्षेत्राधिकार यातायात विधिभूषण मौर्य, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यातायात निरीक्षक राघवेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ऐसे वाहनों (ऑटो, टेम्पो, मैजिक) के विरुद्ध अभियान चलाया गया जोकि अलग से सीट लगाकर संचालित हो रहे हैं। असम चैराहे पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे लगभग 50 ऑटो टेंपो मैजिक वाहन पकड़े गए जिन पर निर्धारित क्षमता से अधिक सीट लगी हुई पाई गई। जिस पर मौके पर ही कार्यवाही करते हुए उनकी अलग से लगी हुई सीटों को गैस कटर से कटवा दिया गया तथा वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि इस प्रकार की अलग से सीट लगाए पाए जाने पर वाहन सीज कर दिया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। एआरटीओ द्वारा बताया गया कि विगत दिनों वाहनों में सीट क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाकर संचालित हो रहे वाहनों से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिसको नियंत्रित करने के उद्देश्य से पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जा रही है जोकि आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
पीलीभीत :ऑटो, टेंपो, मैजिक इत्यादि वाहनों में अलग से सीट लगाकर संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध पुलिस एवं परिवहन विभाग ने चलाया संयुक्त अभियान।
