कासगंज: कार्यालय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज द्वारा कुटेशन आमंत्रित

कासगंज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए0डी0आर0 केन्द्र कासगंज में तृतीय श्रेणी कनिष्ठ लिपिक के दो पद जेम पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्सिंग मोड पर भर्ती निर्धारित पारिश्रमिकों को देय मानदेय पर किये जाने का निर्णय चयन समिति द्वारा लिया गया है। चयनित कर्मचारियों से सेवायें 15 सितम्बर 2025 से 01 वर्ष के अनुवन्ध पर ली जायेंगी। योग्यता 12 वीं हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग व ट्रपल सी कम्प्यूटर डिप्लोमा है। इच्छुक पंजीकृत फर्म, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज के कार्यालय में अपनी फर्म का कुटेशन पंजीकृत डाक से या स्वयं 01-09-2025 तक प्राप्त करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी उक्त कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।