गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्री गणेश उत्सव समिति गोला के तत्वाधान में बुधवार को मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई और मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से गजानन की पूजा अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों और मोहल्ले में गजानन विराजमान किए जाते हैं गणेश चतुर्थी का पूरा माहौल गणपति की भक्ति में डूब जाता है। गणेश उत्सव में हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया गौरतलब है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा कृष्णा वाटिका में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया है। गणेश उत्सव समिति द्वारा रात्रि 9 बजे से कपिल बाबरा एंड ग्रुप उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर एवं मनमोहक झांकियो का आयोजन भी किया गया है। गणेश उत्सव के उपलक्ष्य पर गोला नगर के ख़ुटार रोड पर सब्जी मंडी के सामने,पश्चिमी दीक्षिताना,मां मंगला देवी मंदिर आदि कई स्थानों पर भी भव्य शोभायात्रा निकाल कर मूर्ति स्थापना की गई इस अवसर पर छोटी काशी गोला गणपति बप्पा मोर्या मंगल मूर्ति मोर्या के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया,दीपक राजपूत,दिनेश गुप्ता उर्फ दीनू भैया,रामरक्षपाल राजपूत,द्वारिका प्रसाद रस्तोगी,अनिल जलोटा सहित हजारों की संख्या में गजानन भक्त मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : गणेश महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा गणपति बप्पा मोर्या के जयकारों से गूंजी छोटी काशी
