फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता तथा विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनपद की चयनित 10 मुख्य सेविकाओं — राशि कटियार, नेहा राठौर, नम्रता चतुर्वेदी, प्रियंका, असी मिश्रा, रजनी वर्मा, गरिमा, मंजू, शिवानी पाल और निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची:
1. राशि कटियार पिता सुभोध कटियार निवासी मसैनी, फतेहगढ़
2. नेहा राठौर पिता राजकिशोर निवासी मोहल्ला हाजिगंज याकूतगंज
3. नम्रता चतुर्वेदी पिता अवनीश कुमार निवासी गदनपुर तुर्रा, कमालगंज
4. कुमारी प्रियंका, पिता विषुन पाल सिंह, निवासी सहसपुर
5. आशी मिश्रा पिता सर्वेश मिश्रा, निवासी खिमसेपुर
6. राजनी वर्मा, पिता रामलरीते वर्मा, निवासी मऊदरवाजा गल्ला मंडी, बिबिगंज
7. गरिमा सिंह, पिता चन्द्र प्रकाश सिंह, निवासी शिव कॉलोनी, लोको रोड मसैनी, फतेहगढ़
8. मंजू, पिता मलीखान सिंह, निवासी नागिया महुआ, फतेहगढ़
9. शिवानी पाल, पिता गंधर्व सिंह पाल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, फतेहगढ़
10. निशा, पिता ग्रीस चन्द्र, निवासी दौदखा भीकनपुरा, फतेहगढ़
इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यभर से चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, पीडी डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित चयनित अभ्यर्थियों के परिजन और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
👉 यह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
