कन्नौज: तिर्वा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को फर्जी नंबर प्लेट सहित किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान के तहत तिर्वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, तिर्वा-गुरसहायगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उसकी मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट UP 74 T 8825 अंकित थी। ई-चालान ऐप पर चेसिस और इंजन नंबर की जांच में यह मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, जिसका वास्तविक पंजीकरण नंबर UP 84 AM 0013 तथा मालिक सुमित पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम दुवार कुसमरा, जनपद मैनपुरी निकला।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलीप कुमार पुत्र रामजीत लाल (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम अरसारा थाना किशनी, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0-327/2025 अंतर्गत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह

हे0का0 ओमपाल सिंह

हे0का0 अमित कुमार

का0 राहुल कुमार

(समस्त थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज)

पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान का सीधा असर अपराध पर पड़ रहा है और अपराधियों की धरपकड़ में तेजी आई है।