फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित 04 बाल अपचारियों को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित 04 बाल अपचारियों को चोरी किए गए सामान व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में थाना राजेपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 109/2025 धारा 305(A)/331(3) BNS से संबंधित चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है।

घटना का विवरण

दिनांक 20 अगस्त 2025 को सुबह करीब 10:55 बजे श्री प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र स्व. सूरज प्रसाद वर्मा, निवासी मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल पक्कापुल, कोतवाली फर्रुखाबाद ने थाना राजेपुर में तहरीर दी थी कि उनके पुत्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कस्बा राजेपुर स्थित उनकी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अंदर से सोने-चांदी के जेवरात व ₹10,000 नगद चोरी कर लिए।

मामले में थाना राजेपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और विवेचना के दौरान पुलिस ने चारों बाल अपचारियों को चोरी किए गए माल और प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा

पुलिस पूछताछ में बाल अपचारियों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी की गुहार लगाई।

बरामद सामान

06 अंगूठियां (पीली धातु), 01 नग नथ (5 फूल, पीली धातु), 12 जोड़ी कानों के टॉप्स (पीली धातु), 01 गले की चेन (पीली धातु), 02 मांग टीका (पीली धातु), 01 सफेद ब्रेसलेट, 01 नाक की नथ (पीली धातु), ₹3000 नगद, 03 मोबाइल फोन (iPhone 13, Realme P3, Techno Go2 Pro)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुदेश कुमार

2. उपनिरीक्षक श्री आशुतोष सिंह

3. उपनिरीक्षक श्री कमल किशोर वर्मा

4. आरक्षी अंकित कुमार

5. आरक्षी अभिषेक कुमार

थाना राजेपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को राहत मिली है। साथ ही स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की सराहना की है।