फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने सुनी जनता की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जिले के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने फर्रुखाबाद स्थित आवास पर क्षेत्र से आए जनमानस की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लिया।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्रीय जनता ने सांसद के इस जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि श्री राजपूत हमेशा जनमानस के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करते हैं। सांसद ने आश्वस्त किया कि जनता की हर समस्या को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।