कन्नौज में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

कन्नौज: (दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु थाना ठठिया में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलबीर सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक ठठिया जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि त्यौहारों में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है, जिससे जिले में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपसी एकता और भाईचारे से ही समाज में शांति कायम रह सकती है।