फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को आला-ए-कत्ल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 272/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र स्व. परशुराम उर्फ परसराम निवासी कुतुबपुर बघार मौजा भूलनपुर चिरपुरा, हुसैनगंज थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त एक टकोरा (छोटी कुल्हाड़ी) भी बरामद किया गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 21 अगस्त 2025 को उमराव नगला ग्राम सभा फतेहपुर निवासी वादी रघुनन्दन सिंह ने थाना कमालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र संजेश भैंसे चरा रहा था। इस दौरान अभियुक्तों से विवाद हुआ और सूरज कुमार ने टकोरे से हमला कर दिया, जिससे संजेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त सूरज कुमार ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपने बयान न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

बरामदगी

हत्या में प्रयुक्त एक टकोरा (छोटी कुल्हाड़ी)

आरोपी का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 272/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार

2. उ0नि0 उमेश तिवारी

3. आरक्षी सचिन

4. आरक्षी तेजवीर

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।