फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना कमालगंज पुलिस टीम ने अभियुक्त गोविन्दा उर्फ पंकज गिहार पुत्र महेश गिहार निवासी नेकपुर चौरासी एसआर कोल्ड कोतवाली फतेहगढ़ व हाल पता महरूपुर रावी थाना कमालगंज को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के खिलाफ थाना कमालगंज पर मु0अ0सं0 272/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए कहा कि वह अपनी सफाई न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। इससे पहले भी उसके खिलाफ थाना कमालगंज पर मु0अ0सं0 273/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हो चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में –
उ0नि0 जगदीश प्रसाद
हे0का0 संदीप कुमार शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संदेश गया है और अपराधियों में दहशत का माहौल बना है।
