फर्रुखाबाद:भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का जन्मदिन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने मिलकर निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूरी टीम उनके आवास पर पहुँची और केक काटकर जन्मदिन की खुशियों में शामिल हुई।

कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने श्री गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर माहौल पूरी तरह से उत्साह और सौहार्द से भरपूर रहा।

व्यापारियों ने कहा कि रूपेश गुप्ता हमेशा समाज और संगठन के लिए सक्रिय रहते हैं तथा उनके नेतृत्व में व्यापारी वर्ग को सकारात्मक ऊर्जा मिली है। जन्मदिन समारोह में मौजूद पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पूरी टीम सहित कई गणमान्य व्यापारीगण मौजूद रहे।