कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना सौरिख पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सौरिख पुलिस टीम ने एक वांछित आरोपी अजय उर्फ गोलू (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम भगवन्तापुर, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला क्या है?
दिनांक 19 अगस्त 2025 को थाना सौरिख क्षेत्र के एक वादी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अजय उर्फ गोलू अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। इस दौरान अन्य तीन लोगों ने भी उसका सहयोग किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मु0अ0सं0 348/2025 धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
दिल्ली से दबोचा गया आरोपी
पुलिस की सक्रिय विवेचना और खोजबीन के बाद आरोपी अजय उर्फ गोलू को दिल्ली के मुकुन्दपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 जयंती प्रसाद गंगवार
2. उ0नि0 देवीसहाय वर्मा
3. कां0 कार्तिक तोमर
4. कां0 देवीशरण
5. म0कां0 राखी
कन्नौज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में संतोष का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
