कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2025 शासन के निर्देश पर जनपद में बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया।
उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह चौहान, एएचटी टीम तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी कीर्ति कुरील के साथ पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, वाईपास और हाईवे के होटलों सहित कई स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और आमजन को बालश्रम अधिनियम और इसके दंडात्मक प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बच्चों को मुक्त कराने के बाद विधिक कार्यवाही की गई। साथ ही आम लोगों को ऐसे अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने और जागरूक रहने की अपील की गई।
टीम ने लोगों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1098, 108, 112, 1076 और 181 — के बारे में भी जानकारी दी, ताकि बाल विवाह, बाल श्रम या महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत दी जा सके।
👉 यह अभियान जिले में बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
