सी डी ओविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों को हेतु जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 17 सितंबर को श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए सीडीओ सचिन ने बैठक कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नवाचार प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लाभार्थी / प्रतिभागियों को प्रतिभागीता कराए जाने हेतु निर्देश दिए हैं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागों के नव प्रवर्तकों का दिनांक 15 सितम्बर 2025 को 5 बजे तक कार्यालय जिला विज्ञान क्लब श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में पंजीकरण आवश्यक रूप से करा दें, जिससे उन्हें प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने में कोई परेशानी ना हो।जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों हेतु नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में यथा मिस्त्री, कारीगर,किसान मजदूर, शिल्पकार, साधारण विद्यार्थी, नीम हकीम आदि अपने नवाचारों का प्रस्तुतीकरण करेंगे। जिला विज्ञान द्वारा प्रथम विजेता प्रतिभागी को ₹8000 की धनराशि, द्वितीय को 5000 रुपए की धनराशि एवं तृतीय प्रतिभागी को ₹3000 की धनराशि के अतिरिक्त पांच सांत्वना पुरस्कार दो ₹2000 की धनराशि के प्रदान किए जाएंगे।बैठक में उप जिलाधिकारी सुशांत सांवरे एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु अपने-अपने विचार रखे।इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र चंद्रभान भास्कर, जिला उद्यान अधिकारी रवि शंकर जायसवाल, डीपीआरओ देवेंद्र कुमार सिंह, एम आई एस मैनेजर कौशल विकास मिशन,जिला खादी ग्राम उद्योग आदि उपस्थित रहे।
कासगंज में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में अधिक से अधिक प्रतिभागिता करें नवाचार
