फतेहगढ़ पुलिस की अपील: “संचार साथी” मोबाइल ऐप से खुद को रखें साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि दूरसंचार विभाग, भारत सरकार ने Sanchar Saathi Portal और Sanchar Saathi Mobile App विकसित किया है, जिसका उद्देश्य मोबाइल उपभोक्ताओं को फर्जी सिम कार्ड, स्पैम कॉल्स और साइबर धोखाधड़ी से बचाना है।

इस मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से कोई भी उपभोक्ता संदिग्ध या फर्जी कॉल्स और एसएमएस की आसानी से रिपोर्ट कर सकता है। साथ ही यह ऐप उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा भी देता है कि वे अपने नाम पर चल रहे सभी मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त कर सकें और जरूरत पड़ने पर गलत या फर्जी नंबर को बंद करा सकें। फतेहगढ़ पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसके साथ ही उपभोक्ता सीधे https://sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

पुलिस की अपील

“खुद को साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रखें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करें। सुरक्षित संचार ही सुरक्षित समाज की नींव है।”