कासगंज : किसानों का हित सर्वाेपरि, किसानो की समस्या का हो त्वरित निस्तारण-जिलाधिकारी


किसान दिवस में किसान यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में फ़र्टिलाइज़र के सही वितरण पर ध्यान आकर्षण किया गया गंज मंडी समिति में घट तोली की शिकायत भी सामने आई एवं बिजली विभाग की एक शिकायत जो लाइन मरम्मत से संबंधित है उसको भी किसानों द्वारा यहां पर रखा गया कुछ किसानों द्वारा किसान दिवस से अतिरिक्त शिकायतों को दिया गया किसानों द्वारा 10 शिकायतों का जिलाधिकारी के समक्ष एप्लीकेशन दी गई उर्वरक से संबंधित जिला कृषि अधिकारी एवं और कोऑपरेटिव प्रतिनिधि द्वारा जनपद में उपलब्ध फ़र्टिलाइज़र के संबंध में किसान भाइयों को जानकारी दी गई इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा सभी को आश्वासन दिया गया कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है सभी समितियां पर प्रचुर मात्रा में खाद उपलब्ध है किसान भाई वहां से खाद प्राप्त कर सकते हैं जिलाधिकारी ने सभी संबंधित किसान दिवस के अधिकारियों को निर्देश दिए गए की किशानो की समस्याओं का निस्तारण समय से किया जाए जिला कृषि अधिकारी कासगंज को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में फर्टिलाइजर के लिए प्रतिदिन भ्रमण पर रहे तथा सभी समितियां पर जनपद स्थल से फर्टिलाइजर वितरण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए जिससे किसानों को फर्टिलाइजर की सही कीमत पर उर्वरक उपलब्ध हो सके।

गन्ना भुगतान से संबंधित किसानों द्वारा उपलब्ध किए गए प्रश्न के उत्तर में गन्ना विभाग के जिला गन्ना अधिकारी द्वारा शीघ्र ही तीन करोड रुपए के भुगतान की बात रखी गई एक किसान द्वारा अपने चक्र पर कब्जे से संबंधित बात कही जिसको जिलाधिकारी द्वारा तुरंत निस्तारण के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। उप निदेशक कृषि कासगंज द्वारा किसानों का धन्यवाद प्रस्तावित करते हुए किसान दिवस का समापन किया गया। किसान दिवस में किसानों के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर ,केवीके वैज्ञानिक बिजली विभाग से अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग से अभियंता फसल बीमा प्रतिनिधि के साथ-साथ मंडी सचिव व किसान उपस्थित रहे