फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जिले के राजेपुर ब्लॉक के ग्राम गांधी में आज बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौजूद रहकर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
राहत वितरण कार्यक्रम में माननीय विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, एसडीएम अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर सहित भाजपा संगठन से जुड़े मंडल अध्यक्ष लालू राजपूत, मंडल महामंत्री रमेश सोमवंशी, ग्राम प्रधान बबलू सिंह, विवेक सिंह, रोहित कुशवाहा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि सरकार और प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और किसी भी पीड़ित को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, भोजन और चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामवासियों ने राहत पाकर आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी सरकार व प्रशासन की ओर से समय पर सहयोग मिलता रहेगा।
