पीलीभीत:हरी संकरी रोपण अभियान के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण।

बिलसंडा/ पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुड़िया बिलहरा में “हरी संकरी रोपण अभियान” के उपलक्ष्य में पूर्व राज्य मंत्री श्री माननीय रामसरन वर्मा जी द्वारा एक साथ तीन प्रकार की प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुड़िया बिलहरा में हुए वृक्षारोपण में तीन प्रकार की प्रजातियों के पौधे पीपल का पेड़, बरगद का पेड़ एवं पाकड़ का पेड़ लगाया गया। इस वृक्षारोपण को त्रि पेड़ संगिनी के नाम से भी पुकारा जा सकता हैं। इस हरी संकरी रोपण अभियान के अवसर पर ब्लाक बिलसंडा के खंड विकास अधिकारी श्री अमित शुक्ला जी ,भाजपा के बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मौर्या जी ,श्री पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री गौरव पटेल, समाजसेवी संजय सिंह ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री महेश कुमार परदेसी , मंडल उपाध्यक्ष श्रीअनिल शुक्ला जी सहित बिलसंडा ब्लॉक के कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।