फर्रूखाबाद में नशे के विरुद्ध सख्ती, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एनकोर्ड (एक युद्ध नशे के विरुद्ध) व एंटी-टैबको सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशा नियंत्रण व तंबाकू निषेध को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि—

कहीं भी निकोटिन युक्त दवाओं की बिक्री न हो।

जिलेभर में रेंडमली 100 दुकानों की जांच की जाए।

सभी विद्यालयों में चिल्ड्रेन क्लब प्रहरी का गठन किया जाए, ताकि बच्चे नशामुक्त अभियान के प्रहरी बन सकें।

सभी मेडिकल स्टोर व भांग की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

खुले में बीड़ी-सिगरेट बेचने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि नशे और तंबाकू के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह कदम जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।