फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं।
प्राप्त शिकायतों में –
राजस्व विभाग की 33
पुलिस विभाग की 04
विकास विभाग की 01
विद्युत विभाग की 02
अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं।
इनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप, प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
