कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति में कासगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति में कासगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कासगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये।
कासगंज तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से निस्तारित करा दिया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील कासगंज में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल, जिला परियोजना निदेशक, अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा सीओ, तहसीलदार, समस्त क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।