कन्नौज पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने विद्युत तार (केबिल) चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 09 बोरों में कुल 207.900 किलो सरकारी विद्युत केबिल बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

1. रोहित पुत्र लक्ष्मी नारायण दोहरे, निवासी सहिल्लापुर, थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र करीब 27 वर्ष

2. छोटे सिंह पुत्र स्व. बारेलाल उर्फ बांकेलाल, निवासी सहिल्लापुर, थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र करीब 25 वर्ष

3. शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र स्व. राम किशनू, निवासी सहिल्लापुर, थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र करीब 32 वर्ष

चोरी की घटनाएँ

अभियुक्तगण ने दिनांक 15 जून 2025 को ग्राम कनपटियापुर (मकरन्द नगर रोड) से, 23 जून 2025 को मोहल्ला शिवाजी नगर (सरायमीरा) से तथा 02 अगस्त 2025 को ग्राम गन्धरापुर (ताज भट्टे के पास) से सरकारी विद्युत पोलों से केबिल काटकर चोरी की थी। इन मामलों में थाना कोतवाली कन्नौज पर मुकदमे दर्ज हैं।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त रोहित के खिलाफ हत्या प्रयास, दुष्कर्म, आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त छोटे सिंह पर भी चोरी सहित कई मामले पंजीकृत हैं।

अभियुक्त शेर सिंह उर्फ शेरा भी विद्युत तार चोरी से जुड़े कई मुकदमों में नामजद है।

पुलिस टीम को सफलता

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक शेखर सैनी, हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, विनोद, सुरेश कुमार, शिवशंकर शुक्ला व कॉन्स्टेबल आशिक अली की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत केबिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।