गोला गोकर्णनाथ – सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योति प्रसाद तिवारी एवं कमलेश गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा हम सभी यहां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय है जब भारत एक गणतंत्र राष्ट्र के रूप में उभरा आजादी का यह पर्व हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन ने गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर
आदेश गुप्ता,गौरव मिश्रा,रामशंकर पाल,विकास सोनी,आफताब सुहेल, अनिल शुक्ला,नूरुल हसन,आनंद कुमार, इमदाद रजा,इकबाल अहमद खान,सुरेश यादव,मतीन शाह,किरण पटेल,हरिवंश मौर्या,सलमान मंसूरी, राधेश्याम,सहजेंद्र दीक्षित,प्रेम कुमार वर्मा,रामकुमार वर्मा,रेहान,तरनजीत सिंह,शोएब आलम,श्रवण कुमार श्रीवास्तव,अफजल शाह,प्रमोद अवस्थी, युसूफ अली,नबी हुसैन,मुरली लाल वर्मा,मुजीब,रामसेवक शर्मा,सुधीर शुक्ला,अरमान,मुमताज,सुभाष शुक्ला,विपिन,निजामुद्दीन,राजा ठाकुर,ओम प्रकाश,जयचंद शाह,संतोष सक्सेना आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
