गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में आजादी की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई जिसमे सम्पूर्ण विद्यालय परिवार- शिक्षक,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय शुक्ल रिंकू द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत गाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मनमोहक एवं शिक्षाप्रद गीत,प्रेरक प्रसंग,नृत्य,कविताएं आदि से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबुर कर दिया और सुंदर प्रस्तुतियों से आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि महोदय ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं विद्यालय प्रशासन से गोला नगर को स्वच्छ रखने,पानी का सदुपयोग करने और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने में अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। वरिष्ठ शिक्षक श्री महेन्द्र नाथ पाठक द्वारा शिक्षा निदेशक उ०प्र० के सन्देश का वाचन किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार वर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता रेडियोलाजिस्ट जिला चिकित्सालय पीलीभीत ने एक प्रेरक प्रसंग के माध्यम से छात्र छात्राओं को कठिन परिश्रम एवं अनुशासन का महत्त्व बताते हुये जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर बिसवां सीतापुर ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को बताया कि देश के सैनिकों के साहस और बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र हैं। विद्यालय की बालिका विभाग की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने बताया कि देश के प्रति कर्तव्य नागरिक के जीवन का एक अभिन्न अंग होना चाहिए इन कर्तव्यों का पालन करके हम एक बेहतर और मजबूत देश बनाने में योगदान कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने स्वतंत्रता सेनानियों,अमर शहीदों,वीर वीरागंनाओं,आंदोलनकारियों सहित राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
