फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गुडेरा चपरा से प्रारंभ होकर रतनपुर, पमारान, राजपुर, अमृतपुर होते हुए कुठला झील तक निकाली गई। पूरे मार्ग में गगनभेदी देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लालू कुशवाहा ने किया। उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे – आसाराम राजपूत (प्रधान), अनिल कुशवाहा (प्रधान), अभिषेक कुशवाहा (कोटेदार), सतीश कुशवाहा (कोटेदार), हरनाथ सिंह (बीडीसी), दिनेश कुशवाहा (बीडीसी), सुनील कुमार (बीडीसी), निर्मल राजपूत (बीडीसी), हितेश कुमार राजपूत, अवनीश कुमार राजपूत, राम रईस राठौर, आशुतोष दुबे, सचिन दुबे, संजय, रंजीत यादव, विजनेश यादव, प्रदीप सक्सेना, सरमोद सक्सेना, विकास जोशी, दीक्षित और रोहित कुशवाहा।

यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर देश की स्वतंत्रता और एकता का संदेश दिया। जगह-जगह पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के गीतों के साथ माहौल को और भी जोशपूर्ण बना दिया।

इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में एक नई ऊर्जा और देशप्रेम का संदेश फैलाया, जिससे हर दिल में तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना और मजबूत हुई।