कासगंज: डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीद के परिजन को अंग-वस्त्र व मिष्ठान भेंट कर किया सम्मानित।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जनपद में परम्परागत हर्षोल्लास और पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8ः00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया तथा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रगान हेतु चयनित छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देते हुये कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। अमर शहीदों के बलिदानों के कारण ही देश को आजादी मिली है। देश की एकता, अखण्डता और समरसता को बनाये रखने के लिये हम सब जिम्मेदार नागरिक बनें और निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रह कर आपसी सौहार्द, प्रेम व भाई चारे के साथ रहें। जो जिस पद पर हैं अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करें। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचायें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन,अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अपने अपने विचार रखें कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों,अनुभागों के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभु पार्क से प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें छात्र छात्रायें हाथों में तिरंगा लिये देशभक्तिपूर्ण नारे लगाते हुये चल रहे थे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत समस्त आवासों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों, कालेजों, शिक्षण संस्थानों, राशन की दुकानों, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के समस्त कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं, स्कूल, कालेजों में कार्यक्रमों का आयोजन पूर्ण उत्साह के साथ किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान का गायन हुआ। देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को दोहराया गया। तिरंगे के साथ में स्कूली छात्र छात्राओं की प्रभात फेरियां निकाली गईं। स्वतंत्रता दिवस और तिरंगे झण्डे के गौरवशाली इतिहास एवं उनके महत्व के बारे में बताया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई, रोशनी एवं माल्यार्पण कराया गया तथा कलेक्ट्रेट, विकासभवन, तहसील, विकास खण्ड कार्यालयों सहित समस्त सरकारी भवनों को सजाकर रात्रि में प्रकाशमान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर में किया ध्वजारोहण। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, लघु सिंचाई, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।