कासगंज : ‘हर घाट तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत 15 अगस्त को सोरों घाट पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन श्री भागीरथी इंटर कॉलेज एवं SGM जूनियर स्कूल सोरो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकाली और गंगा स्वच्छता, राष्ट्रप्रेम एवं जन-जागरूकता का संदेश प्रेषित किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को गंगा संरक्षण तथा स्वच्छता के महत्व के संबंध में प्रेरित किया गया।तिरंगा यात्रा के उपरांत घाट परिसर में संक्षिप्त सभा का आयोजन कर “हर घाट तिरंगा” अभियान की भावना से सभी को अवगत कराया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने का आह्वान किया गया। अंत में जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को अभियान में सहभागिता हेतु धन्यवाद दिया गया एवं भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका हेतु प्रेरित किया गया।