फर्रुखाबाद में प्रिंट & इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रिंट & इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह शाक्य के नेतृत्व में जिला कार्यालय, मोहल्ला मेमरान में कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे धर्मवीर सिंह शाक्य ने संपन्न किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि आज हम जिन आज़ादी के सुखों का आनंद ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीरों का संघर्ष और बलिदान है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि देश की आज़ादी और उसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना चाहिए।

ध्वजारोहण समारोह में संगठन के पदाधिकारी अर्पित शाक्य, सम्राट सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, बृजमोहन सिंह राजपूत, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, राममनोहर श्रीवास्तव, सुशील कुमार, मनोज पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देशभक्ति की भावना पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।