फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। NCRP पोर्टल पर दर्ज दो अलग-अलग ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,64,000/- की ठगी गई राशि पीड़ितों को वापस दिलाई।
यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज, श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर क्राइम, श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई।
मामला ऐसे सामने आया
पहला मामला: साइबर शिकायत संख्या 33104250038987 के तहत, आवेदक श्री आशीष कुमार पुत्र मंशाराम, निवासी सिविल लाइन, कोतवाली फतेहगढ़, के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर ‘टास्क पूरा करने पर लाभ’ देने का लालच देकर ₹1,00,000/- की ठगी की।
दूसरा मामला: साइबर शिकायत संख्या 23112240153331 में, आवेदक श्री आनन्द प्रकाश पाल पुत्र जिलेदार सिंह पाल, निवासी मोहल्ला मेंहदीबाग, कोतवाली कायमगंज, के खाते से इसी तरह के धोखे में ₹64,000/- निकाल लिए गए।
दोनों ही मामलों में पुलिस ने संबंधित फर्जी खातों को समय रहते फ्रीज कराया और माननीय न्यायालय के आदेश के अनुसार राशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई।
बरामद धनराशि
श्री आशीष कुमार – ₹1,00,000/-
श्री आनन्द प्रकाश पाल – ₹64,000/-
कुल बरामद राशि – ₹1,64,000/-
सफलता में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी, उपनिरीक्षक सुबोध यादव, कंस्टेबल ग्रेड-बी सत्येन्द्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी रविन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षी अंकित आर्य, आरक्षी कौटिल्य, आरक्षी अरविन्द यादव, आरक्षी आलोक यादव, आरक्षी गौरीशंकर, आरक्षी दिपिन राठी आदि।
पुलिस का संदेश – “जागरूक रहें, सतर्क रहें”
फतेहगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, ऑफर या मैसेज पर क्लिक न करें और व्यक्तिगत/बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, या नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
मीडिया सेल, फतेहगढ़ ने बताया कि “साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है और उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”
