फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस व विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रमों की तैयारी बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आज जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में 14 व 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी एवं तिरंगा यात्रा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि कल, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें कानपुर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश राय मुख्य वक्ता रहेंगे। संगोष्ठी के उपरांत पार्टी मुख्यालय से सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौन जुलूस के साथ पैदल मार्च करते हुए आवास विकास तिराहे तक जाएंगे।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शक्ति केंद्रों पर झंडारोहण कार्यक्रम होंगे। जनपद में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण भी किया जाएगा। भाजपा जिला मुख्यालय पर भी झंडारोहण का आयोजन होगा।

विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के विभाजन के ऐतिहासिक पहलुओं और उस दौरान हुए हिंसात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी। इन कार्यक्रमों के लिए विभिन्न संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

बैठक में जिला महामंत्री डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, अमरदीप दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपाई, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक बुंदेला, विक्रांत तिवारी, अंकित गुप्ता, अंकित तिवारी, अशनील दिवाकर, छोटू दुबे, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।