पीलीभीत: मंडल बिलसंडा में हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

बीसलपुर विधानसभा के मंडल बिलसंडा में हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में दिन मंगलवार को मंडल के सभी पदाधिकारी गणो को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बिलसंडा में जिला मंत्री आयुष मिश्रा जी द्वारा तिरंगा यात्रा की पूरी जानकारी दी गई, फिर सभी को तिरंगा झंडा वितरित किए गये और फिर वही से तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। यह तिरंगा – यात्रा माननीय जिला मंत्री श्री आयुष मिश्रा जी के नेतृत्व में निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से बिलसंडा थाने व पक्का तालाब से होती हुई वापस पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंच कर समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा द्वारा लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय की गई।इस तिरंगा यात्रा में माननीय जिला मंत्री श्री आयुष मिश्रा जी,बिलसंडा मंडल के मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य जी व बिलसंडा नगर के वर्तमान चेयरमैन श्री डी.के.गुप्ता जी उपस्थित रहे। इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंडल ईंट गांव के मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश शुक्ला जी, देवेश सिंह( प्रधान जी),गौरव पटेल, जसपाल सिंह, राजेश सिंह अध्यक्ष गन्ना समिति बीसलपुर, सुमित गुप्ता जी, के पी सिंह मंडल उपाध्यक्ष ,अहिवरन वर्मा, पप्पू मंसूरी, निर्दोष वर्मा, NPS स्कूल के MD मो.रिहान, सतनाम सिंह,भ्रगुराज सिंह, राजेश कुशवाहा, राजवीर वर्मा, दिनेशकुशवाहा, बी .एल. कुशवाहा,रामशरण कुशवाहाजी, विनोद श्रीवास्तव सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता,नगर वासी, तथा देवम तुल्य क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।