फर्रुखाबाद में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर विशेष नजर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।

इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों और आम जनता से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की गश्त से न केवल अपराध पर अंकुश लगता है, बल्कि लोगों में सुरक्षा का भाव भी मजबूत होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।