गोला गोकर्णनाथ – समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने विधानसभा गोला के बिजुआ ब्लॉक के गांव रामनगर कला में पीडीए पर चर्चा की और सम्मानित कार्यकर्ताओं से वार्तालाप कर सभी का हालचाल जाना यह पीडीए चर्चा सेक्टर प्रभारी बसंतलाल कश्यप के आवास पर हुई जिसमें पूर्व विधायक विनय तिवारी ने रामनगर कला की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए पीडीए पर चर्चा कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की और कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घर-घर पीडीए पर्चा पहुंचाने की अपील करते हुए कहा है कि प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथियों के लिए बाबा साहेब सदैव से एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं जिन्होंने संविधान बनाकर शोषणात्मक-नकारात्मक प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी। इसीलिए ये प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
