फर्रुखाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर जनपद की सभी शराब व भांग की दुकानें रहेंगी बंद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम-1910 एवं उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की व्यवस्थापन नियमावली (संशोधित)-2002 के नियम-17 के तहत 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जनपद में आबकारी दुकानों हेतु बंदी दिवस घोषित किया गया है।

इस आदेश के अनुसार, 15 अगस्त को जनपद की सभी थोक एवं फुटकर देशी शराब, कंपोजिट दुकान, मॉडल शॉप, भांग, ताड़ी तथा एफ.एल. 9/9ए अनुज्ञापन से संबंधित सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। इस दौरान अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा।प्रशासन ने यह कदम स्वतंत्रता दिवस के सम्मान व सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। साथ ही जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे इस आदेश का पालन करते हुए राष्ट्रीय पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।