फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार को तहसील अमृतपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कंचनपुर, सबलपुर, आशा की मड़ैया और चित्रकूट डिप का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और कटान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण के निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी को संबंधित गाँवों में नाव और नाविकों की व्यवस्था करने के साथ-साथ बाढ़ राहत शरणालयों व चौकियों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चिकित्सा विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाएं और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, चित्रकूट डिप पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराने के आदेश भी दिए गए।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर, अधिशासी अभियंता सिंचाई, खंड विकास अधिकारी राजेपुर, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।